HomeChhattisgarh Examदंतेवाड़ा भर्ती 2026: "छू लो आसमान" आवासीय कोचिंग में अतिथि शिक्षक एवं...

दंतेवाड़ा भर्ती 2026: “छू लो आसमान” आवासीय कोचिंग में अतिथि शिक्षक एवं काउंसलर के पदों पर भर्ती, 30 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) द्वारा संचालित “छू लो आसमान” पी.ई.टी./पी.एम. श्री आवासीय कोचिंग सेंटर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु अतिथि शिक्षक एवं काउंसलर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विभागजिला शिक्षा अधिकारी, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
संस्थानछू लो आसमान” पी.ई.टी./पी.एम. श्री आवासीय कोचिंग सेंटर
पद का नामअतिथि शिक्षक एवं काउंसलर
कुल पद5
नौकरी का स्थानदंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)
आवेदन प्रक्रियावॉक-इन इंटरव्यू
मासिक मानदेय₹25,000 प्रतिमाह (समेकित)

रिक्त पदों का विवरण –

पदरिक्तियां
जीव विज्ञान अतिथि शिक्षक1
हिंदी अतिथि शिक्षक1
संस्कृत अतिथि शिक्षक1
सामाजिक विज्ञान अतिथि शिक्षक1
काउंसलर ( केवल महिला)1
कुल पद 5

शैक्षणिक योग्यता

अतिथि शिक्षक :-

संबंधित विषय में M.Sc./M.A.B.Ed. उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री का उंसलरMCA / PGDCA / BCANEET/JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की काउंसलिंग या मार्गदर्शन का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वेतन :- चयनित अभ्यर्थियों को ₹25,000 प्रतिमाह समेकित मानदेय प्रदान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्नानुसार किया जाएगा—

  • शैक्षणिक योग्यता – 70 अंक
  • डेमो – 15 अंक
  • साक्षात्कार – 15 अंक
  • महत्वपूर्ण: डेमो एवं साक्षात्कार में कुल 30 अंकों में से न्यूनतम 10 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, अन्यथा अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।

वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि

दस्तावेज सत्यापन: 30 जुलाई 2026

समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

स्थान: “छू लो आसमान” कन्या आवासीय विद्यालय, कारली, जिला दंतेवाड़ा

आवश्यक नियम एवं शर्तें

अध्यापन का माध्यम हिन्दी एवं अंग्रेजी होगा।

चयनित अभ्यर्थी को जिला प्रशासन के साथ 01 वर्ष तक कार्य करना होगा।

दोनों पक्षों द्वारा 01 माह पूर्व सूचना देकर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की सेवाएं 30 अप्रैल 2027 तक रहेंगी।

आवेदन के साथ किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

काउंसलर पद हेतु केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी।

किसी भी विवाद की स्थिति में कलेक्टर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • सभी शैक्षणिक अंकसूची एवं प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां

महत्वपूर्ण तिथियां

Official Website – https://dantewada.nic.in/

Official Notification – ADV. Guest Teacher and Counsellor

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सभी मूल दस्तावेज एवं स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ 30 जुलाई 2026 को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित हों। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र जिला प्रशासन दंतेवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।

FAQ

प्रश्न 1. दंतेवाड़ा अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रश्न 2. काउंसलर पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।

प्रश्न 3. चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: शैक्षणिक योग्यता, डेमो और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।

प्रश्न 4. वेतन कितना मिलेगा?

उत्तर: ₹25,000 प्रतिमाह समेकित मानदेय मिलेगा।

प्रश्न 5. दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू कब होगा?

उत्तर: 30 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से दस्तावेज सत्यापन होगा, इसके बाद डेमो एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

अन्य जॉब्स –

हमसे जुड़ने के लिए :-

नोट : किसी भी भर्ती में आवेदन करने से पूर्व संबंधित विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) का ध्यानपूर्वक अध्ययन अवश्य करें। इसमें दी गई जानकारी केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संकलित की गई है। यदि किसी जानकारी में त्रुटि, परिवर्तन या अद्यतन पाया जाता है, तो उसके लिए FormsFillup उत्तरदायी नहीं होगा। अंतिम एवं प्रमाणिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिसूचना का ही पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments