CG Vyapam Tracer Recruitment 2026
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा अनुरेखक (सिविल) के 35 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
विभाग का नाम
जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
भर्ती बोर्ड
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
पद का नाम
अनुरेखक (सिविल) / Tracer (Civil)
कुल पद
35 पद
पदों का वर्गवार विवरण
| वर्ग | पद |
|---|---|
| अनारक्षित | 15 |
| अनुसूचित जाति | 04 |
| अनुसूचित जनजाति | 11 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 05 |
| कुल | 35 |
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 22/05/2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15/06/2026 |
| परीक्षा तिथि | 02 अगस्त 2026 (संभावित) |
वेतनमान
- पे मैट्रिक्स लेवल-4
- ₹19,500 – ₹62,000 प्रतिमाह
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है –
विकल्प 1
एक विषय के रूप में ड्राइंग (रेखा चित्र) के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण।
विकल्प 2
राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त हायर सेकेंडरी (तकनीकी) परीक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा
01 जनवरी 2026 की स्थिति में –
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों हेतु
- अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट
- अधिकतम आयु 35 वर्ष
आरक्षित वर्गों हेतु छूट
- SC / ST / OBC: 5 वर्ष
- महिला उम्मीदवार: 10 वर्ष
- अन्य नियमानुसार अतिरिक्त छूट
सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा –
- लिखित परीक्षा (CG Vyapam)
- मेरिट सूची
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल फिटनेस
- पुलिस सत्यापन
परीक्षा पद्धति
- परीक्षा का आयोजन CG Vyapam द्वारा किया जाएगा।
- मेरिट सूची लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होगी।
- समान अंक होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- NOC (शासकीय कर्मचारी हेतु)
नियुक्ति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
- नियुक्ति प्रारंभिक रूप से अस्थायी होगी।
- चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में पदस्थ किया जा सकता है।
- सेवा में नियुक्ति से पहले मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
- परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष निर्धारित की गई है।
Central Teacher Eligibility test Exam Form 2026
आवेदन कैसे करें?
- CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
- विभाग: जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़
- परीक्षा एजेंसी: CG Vyapam
- आधिकारिक वेबसाइट: https://vyapamcg.cgstate.gov.in
निष्कर्ष
CG Vyapam Tracer Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। कुल 35 पदों पर भर्ती की जाएगी और चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन कर समय पर आवेदन करें।
पाठकों के लिए संदेश
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस भर्ती की जानकारी अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों तक यह सूचना पहुंच सके।
आपसे सवाल
क्या आप CG Vyapam Tracer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
कृपया विभाग द्वारा जारी विभागीय विज्ञापन अच्दी तरह से अध्ययन कर लेवे। इस पोस्ट मे किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर हम जिम्मेदार नही होंगे।